आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

हिलेरी क्लिंटन को प्रति भाषण मिलेंगे दो लाख डॉलर

 
email
email
हिलेरी क्लिंटन को प्रति भाषण मिलेंगे दो लाख डॉलर
वाशिंगटन: पूर्व अमेरिकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपनी वाक्पटुता का फायदा उठाते हुए भाषण संबंधी अनुबंध किया है, जिसके तहत वह अपने हर भाषण के लिए 200,000 डॉलर लेंगी। विदेशमंत्री रहते हुए सालभर में उनकी जो तनख्वाह थी, यह उससे भी अधिक है।

इसी महीने के शुरू में विदेशमंत्री के पद से अवकाश ग्रहण करने वाली 65 वर्षीय हिलेरी को प्रति भाषण, जो रकम मिलने वाली है वह उनके विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए हर वर्ष मिलने वाली एक लाख 86 हजार की तनख्वाह से कहीं अधिक है।

बजफीड ने खबर दी है, अब वह विदेश मंत्री के पद से अवकाश ग्रहण चुकी है, लेकिन उन्हें धन के लिए माथापच्ची नहीं करना होगा। स्थिति से वाकिफ सूत्र के अनुसार, उन्हें प्रति भाषण 200,000 डॉलर मिलेंगे। न्यूयॉर्क की हैरी वाकर एजेंसी क्लिंटन के इस नए कामकाज का लेखा-जोखा रखेगी। यही एजेंसी उनके पति पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी कामकाज देख रही है।

एक नागरिक के रूप में हिलेरी ने अपने 11 साल के दौरान 471 बार ऐसा भाषण दिया, जिसके लिए उन्हें भुगतान किया गया और औसतन हर भाषण 189,000 डॉलर मिला। इसी के साथ वह आर्नल स्कैवरजेंगर, अल गोर, डिक चेनी, सारा पालिन के साथ उस क्लब में शामिल हो गई हैं, जो प्रति भाषण छह अंकों से अधिक की रकम लेते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement