जन्मदिन पर कोर्ट नहीं पहुंचे सलमान, बहन हुईं पेश
सलमान की टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी उप-नगरीय बांद्रा इलाके में स्थित एक बेकरी में घुस गई थी, जिससे एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग जख्मी हो गए थे। जो शख्स इस घटना में मारा गया और जो जख्मी हुए, वे सड़क किनारे सो रहे थे।
नौकरशाह से वकील बनीं आभा सिंह ने 3 दिसंबर को अदालत में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सलमान जानबूझकर अदालती सुनवाई में देरी कर रहे हैं। आवेदन की सुनवाई के बाद अदालत ने सलमान को समन जारी किया था।
सलमान के वकील दीपेश मेहता ने बताया, हमें समन प्राप्त हुए हैं। मैं अदालत में पेशी दूंगा। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में सलमान ने कहा था कि वह सुनवाई में शामिल होंगे।
(इनपुट भाषा से भी)
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni