आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

हॉकी इंडिया ने एयर इंडिया की सदस्यता रद्द की

 
email
email
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया(एचआई) ने शनिवार को एयर इंडिया की सहायक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। यह निर्णय मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में शनिवार को हुई हॉकी इंडिया के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

यह निर्णय वर्ष 2010-11 से वार्षिक सदस्यता के लिए दी जाने वाली राशि का भुगतान न करने के बाद लिया गया। एयर इंडिया वर्ष 2009 से हॉकी इंडिया का सदस्य है और 2012 में इसे डिमोट कर सहायक सदस्य बना दिया गया था।

एचआई के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा कि नियमों और विनियमों का पालन करते हुए कार्यकारी बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, "यद्यपि, एयर इंडिया की सहायक सदस्यता को रद्द करना एक मुश्किल भरा निर्णय था। लेकिन राष्ट्रीय खेल संघ की प्रकिया को बेहतरीन ढंग से चलाने के लिए अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। हम सभी सदस्यों और सहायक सदस्यों से पेशेवर तरीके से काम करने की आशा करते हैं, जोकि देश में खेल के विकास के लिए निर्धारित बुनियादी मापदंड है।"

एचआई की अब 32 राज्य सदस्य इकाइयां हैं। पांच सहायक सदस्य और दो सदस्य राज्य ओलिंपिक संघों से आते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement