आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

यूरोपीय दौरे के लिए 22 सदस्यीय हॉकी टीम घोषित

 
email
email
नई दिल्ली: लंदन ओलिंपिक के लिए भले ही 18 सदस्यीय हॉकी टीम की घोषणा सोमवार को होगी लेकिन यूरोपीय दौरे (स्पेन और फ्रांस) के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा रविवार को कर दी गई।

ओलिंपिक की तैयारियों के लिए भारतीय टीम यूरोप का दौरा करेगी जहां वह 28-30 जून तक फ्रांस से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी। इसके बाद भारत तीन देशों की टूर्नामेंट में शिरकत करेगा जो सांटांडर (स्पेन) में 14-18 जुलाई के बीच खेला जाएगा।

पुणे के बालेवाडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में छह-सात जून के बीच हुए ट्रायल के बाद 22 खिलाड़ियों को चुना गया है।

ट्रायल के समय एचआई के चयनकर्ता बलबीर सिंह और बीपी गोविंदा और सरकार के पर्यवेक्षक हरविंदर सिंह उपस्थित थे।

तीन देशों की टूर्नामेंट में भारत सहित ब्रिटेन और मेजबान स्पेन की टीमें हैं। यह टूर्नामेंट नीले रंग की कृत्रिम टर्फ पर पीले रंग की कूकाबूरा गेंद से खेली जाएगी।

यूरोपीय दौरे पर भरत छेत्री कप्तान जबकि सरदार सिंह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

ओलिंपिक में आठ बार की चैम्पियन भारतीय टीम को जर्मनी, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और बेल्जियम के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। भारतीय टीम ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत 30 जुलाई को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी।

यूरोपीय दौरे के लिए चुनी गई 22 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : गोलकीपर्स- भरत छेत्री (कप्तान), पीआर श्रीजेश। डिफेंडर- वीआर रघुनाथ, इग्नेश टिर्की, संदीप सिंह, रुपिंदर पाल सिंह।

मिडफील्डर- सरदार सिंह (उप-कप्तान), कोथाजीत सिंह, गुरबाज सिंह, बिरेंद्र लाकड़ा, मनप्रीत सिंह। फॉरवर्ड- एसवी सुनील, गुरिंदर सिंह चांडी, सरवनजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह, दानिश मुज्तबा, तुषार खांडेकर, धर्मवीर सिंह, चिंगलेंसन सिंह, एसके उथप्पा, नितिन थिमैया और प्रधान सोमन्ना।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement