आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

हॉकी वर्ल्ड लीग : बांग्लादेश को हराकर 'अजेय' भारत बना टूर्नामेंट चैम्पियन

 
email
email
हॉकी वर्ल्ड लीग : बांग्लादेश को हराकर 'अजेय' भारत बना टूर्नामेंट चैम्पियन
नई दिल्ली: भारत की पुरुष हॉकी टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले हीरो एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए जून में होने वाले राउंड-3 टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय टीम टूर्नामेंट चैम्पियन बनकर उभरी। इसके अलावा आयरलैंड को भी राउंड-3 में खेलने की योग्यता मिली।

भारत ने रविवार को खेले गए अपने अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में बांग्लादेश को 5-1 से पराजित किया। इस जीत ने भारत के खाते में पांच मैचों में 15 अंक डाले। आयरलैंड ने पांच मैचों से 12 अंकों के साथ राउंड-3 के लिए क्वालीफाई किया।

भारत के लिए दानिश मुज्तबा ने 15वें और 64वें, रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें, मलाक सिंह ने 51वें और 58वें मिनट में गोल किए। बांग्लादेश की ओर से मामामुर रहमान ने मैच में खाता खोला था।

माममुर ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके अपनी टीम को हैरतअंगेज तरीके से आगे कर दिया था लेकिन भारतीय टीम बाद में उस पर हावी हो गई। मध्यांतर तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी लेकिन उसके बाद उसने अपने पड़ोसी को हावी होने का एक भी मौका नहीं दिया।

इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। बांग्लादेश को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद निराशा हाथ लगी जबकि चीन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ने कुल पांच में से तीन मैच जीते जबकि चीन दो मैच ही जीत सका। उसके खाते में तीन हार आई। वह भारत, आयरलैंड और बांग्लादेश से हारा।

पुरुष वर्ग में ओमान और फिजी ने भी हिस्सा लिया लेकिन ये टीमें टूर्नामेंट की शुरुआत से ही पिछड़ती नजर आईं। ओमान ने अपने पांचवें मैच में फिजी को हराकर जीत का खाता खोला जबकि फिजी की टीम सभी मैच हार गई।

आयरलैंड ने चीन के खिलाफ रविवार को अंतिम मुकाबले में मिली 4-0 की जीत के साथ ही राउंड-3 के लिए क्वालीफाई कर लिया था। भारत ने शनिवार को चीन को 4-0 से हराया था और तभी उसका क्वालीफाई करना तय हो गया था। रविवार को चीन पर आयरलैंड की जीत से भारत का टूर्नामेंट चैम्पियन बनने का रास्ता साफ हो गया था।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पूरी तरह हावी होकर खेली। आयरलैंड के खिलाफ 3-2 की जीत के दौरान भारतीय टीम के खेल में कुछ कमियां नजर आई थीं लेकिन बाकी के मैचों में वह पूरी तरह अपनी श्रेष्ठता साबित करने में सफल रही।

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत फिजी पर 16-0 की जीत के साथ की और फिर दूसरे मैच में ओमान को 9-1 से हराया। लगातार तालिका में शीर्ष पर कायम रहने वाली सरदार सिंह के नेतृत्व वाली इस टीम ने तीसरे मैच में आयरलैंड को 3-2 से हराया और फिर चौथे मैच में चीन पर 4-0 से जीत हासिल करने में सफल रहे।

भारत ने विपक्षी टीमों के खिलाफ कुल 37 गोल किए जबकि उसके खिलाफ चार गोल हुए। इस स्तर पर आयरलैंड की टीम का भी अच्छा प्रदर्शन रहा और अपनी विपक्षी टीमों के खिलाफ उसने कुल 31 गोल किए लेकिन उसके खिलाफ सात गोल हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement