आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »
मैं वफादार पत्नी हूं : कैथरीन
 
email
email
मैं वफादार पत्नी हूं : कैथरीन
लास एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री कैथरीन हेजल का कहना है कि वह वफादार पत्नी हैं और उन्होंने पति को धोखा देने के बारे में कभी सोचा तक नहीं। फिल्म 'वन फॉर द मनी' की अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने पति की बजाय किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध नहीं बनाएंगी।

वेबसाइट 'शो बिज स्पाइ डॉट कॉम' ने 33 वर्षीय कैथरीन के हवाले से कहा, "मेरी अपने पति को छोड़कर किसी और पुरुष के साथ संबंध बनाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं किसी पुरुष के साथ उस वक्त तक संबंध नहीं बना सकती, जब तक कि वह मेरे साथ भावनात्मक रूप से ना जुड़ा हो और मैंने उसे दिल और आत्मा से स्वीकार ना किया हो।"

लगातार अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, या ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement

'ए' के बाद क्या आता है?

टीचर (चिंटूसे)- बोल चिंटू "ए" के बाद क्या आता है ? चिंटू - मैडम "ए" के बाद आता है, क्या बोलती तू |