भारत के लिए अंतिम मैच खेल चुका हूं : भूपति
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के साथ पिछले कुछ समय से टकराव की स्थिति में चल रहे भूपति पर खेल की संचालन समिति ने पिछले हफ्ते दो साल का प्रतिबंध लगा दिया था।
भूपति ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘दुर्भाग्य से स्थिति का सच यही है। मैं भारत के लिए अपना अंतिम मैच खेल चुका हूं।’ देश के सर्वश्रेष्ठ युगल खिलाड़ियों में शामिल भूपति 38 बरस के हो चुके हैं और उनका मानना है कि दो साल के प्रतिबंध के बाद उनके लिए दोबारा भारत का प्रतिनिधित्व करना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा भारत की ओर से खेलने में गर्व होता था। टेनिस व्यक्तिगत खेल है और हमें बमुश्किल साल में एक या दो बार ही देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है।’
भूपति ने साथ ही स्पष्ट किया कि 2013 एटीपी टूर उनका अंतिम साल होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह अगले साल पूरे टूर्नामेंटों में खेल पाएंगे या नहीं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni