मुझे कुछ और ओवर तक टिके रहना चाहिए था : धोनी
भारत यहां दस साल पहले लार्ड्स में दिखाए गए कारनामे की पुनरावृत्ति नहीं कर पाया लेकिन जब कप्तान धोनी और सुरेश रैना खेल रहे तो लक्ष्य आसान दिख रहा था। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘लक्ष्य मुश्किल था लेकिन हमें इसे हासिल करना चाहिए था। आउटफील्ड तेज होने के कारण हमने 320 रन से अधिक की नहीं बल्कि 280 या 290 रन के लक्ष्य की उम्मीद की थी। मुझे कुछ और ओवर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।’ उन्होंने कहा, ‘किसी को आखिर तक टिककर खेलना चाहिए और दूसरों को उसके इर्द-गिर्द पारी आगे बढ़ानी चाहिए थी। यह मेरा अहंकार नहीं है लेकिन जब मैं और रैना क्रीज पर थे तो तब लक्ष्य आसान दिख रहा था क्योंकि पांच क्षेत्ररक्षक सर्किल के अंदर होते लेकिन हमारे आउट होने के बाद लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया था।’
धोनी ने इसके साथ ही अपने स्पिनरों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘बीच के ओवरों में एक समय लग रहा था कि वे 340 के करीब स्कोर बना लेंगे लेकिन स्पिनरों ने हमें वापसी दिलाई। हमारा गेंदबाजी विभाग पूरी तरह से नया है। उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है।’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni