दिसंबर, 2012 में औद्योगिक उत्पादन 0.6 प्रतिशत घटा
मंगलवार को केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में दिसम्बर महीने में 0.6 फीसदी गिरावट रही।
आलोच्य अवधि में खनन (4.0 फीसदी) और विनिर्माण क्षेत्रों (0.7 फीसदी) में भी गिरावट रही। बिजली उत्पादन (5.2 फीसदी) में हालांकि तेजी रही।
अप्रैल से दिसम्बर माह की अवधि के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में हालांकि 0.7 फीसदी की मामूली तेजी रही। इस अवधि में खनन में 1.9 फीसदी गिरावट रही, जबकि विनिर्माण और बिजली उत्पादन में क्रमश: 0.7 फीसदी तथा 4.6 फीसदी तेजी रही।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun