आईआईटी कानपुर में दाखिले के लिए होगी अलग परीक्षा
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने एक योजना के तहत ऐलान किया था कि अब पूरे देश में इंजीनियरिंग के लिए एक ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उनकी इस घोषणा के बाद आईआईटी कानपुर ने इस फैसले पर अपनी सहमति नहीं होने की बात कही थी।
आईआईटी कानपुर के इस बात का खंडन करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा था कि आईआईटी कानपुर भी संयुक्त परीक्षा लेने के निर्णय में शामिल था।
खबर यह भी है कि आईआईटी दिल्ली भी इसी तर्ज पर अपनी अलग परीक्षा लेने का मन बना रहा है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam