युवाओं ने दिखाया दम, ग्रुप एक में रहेगा भारत
युवाओं के दमदार खेल की बदौलत भारत ने सीएलटीए स्टेडियम में खेले गए एशिया। ओसियाना क्षेत्र के इस मुकाबले में 3-0 की निर्णायक बढ़त बना ली है।
इस नतीजे का मतलब यह हुआ कि भारत अब 2013 में एशिया। ओसियाना ग्रुप में बना रहेगा और 16 टीमों के एलीट विश्व ग्रुप में दोबारा जगह बनाने की कोशिश करेगा।
विष्णु ने शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण रोक दिए गए दूसरे एकल में सुबह सिर्फ 31 मिनट में जोस स्टैथम के खिलाफ जीत दर्ज की। विष्णु ने न्यूजीलैंड के नंबर एक खिलाड़ी स्टैथम को 6-2, 6-7, 6-4, 6-2 से हराया।
विष्णु ने इसके बाद डेविस कप में अपना पदार्पण मैच खेल रहे दिविज के साथ मिलकर तीन घंटे और 52 मिनट चले पुरुष युगल के मैराथन मुकाबले में माइकल वीनस और डेनियल किंग टर्नर की न्यूजीलैंड की जोड़ी को 7-6, 4-6, 6-3, 6-7, 6-3 से हराया।
दोनों युगल टीमों ने बेहतरीन टेनिस का नजारा पेश किया और भारतीय टीम उतार चढ़ाव भरे मुकाबले में धर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज करने में सफल रही।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni