अंडर-19 : पाकिस्तान को हराकर भारत सेमीफाइनल में
वैसे, भारत की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही थी और सात रन पर ही दो विकेट चले गए थे, लेकिन उसके बाद बाबा अपराजित और विजय जोल ने भारत के लिए अहम साझेदारी निभाते हुए भारत को जीत के करीब पहुंचाया, मगर उसके बाद तीन रन के भीतर भारत के तीन खिलाड़ी आउट हो गए और मैच जिताने की जिम्मेदारी भारत के आखिरी विकेट पर आ गई।
भारत को जीतने के लिए 10 रन चाहिए थे और उसका एक ही विकेट बचा हुआ था। भारत की ओर से हरमीत सिंह और संदीप सिंह ने यह कारनामा कर दिखाया और भारत को रोमांचक जीत हासिल हो गई।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
