हॉकी टेस्ट : भारत ने द. अफ्रीका को 6-5 से हराया
भारत के लिए स्ट्राइकर शिवेंद्र सिंह ने 13वें और 38वें मिनट में गोल दागा जबकि धर्मवीर सिंह ने 19वें और 21वें मिनट में दो गोल किए। इसके अलावा तुषार खांडेकर ने 36वें और वीआर रघुनाथ ने 53वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक के माध्यम से गोल किया।
द. अफ्रीका की ओर से अस्टिन स्मिथ ने पेनाल्टी स्ट्रोक से 17वें मिनट और पेनाल्टी कार्नर से 69वें मिनट में गोल किए। टिम ड्रुमंड ने 42वें, इयान हाले ने 48वें और जस्टिन रीड ने 67वें मिनट में गोल किया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बुधवार को एक और टेस्ट मैच खेलेंगी। इससे पहले भारत ने स्पेन के खिलाफ दो मैच खेले थे, जिनमें से एक में उसे हार मिली थी जबकि एक मैच 3-3 से बराबरी पर रहा था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
