आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

ट्वेंटी-20 विश्वकप : अभ्यास मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, गंभीर चोटिल

 
email
email
ट्वेंटी-20 विश्वकप : अभ्यास मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, गंभीर चोटिल
कोलंबो: ट्वेंटी-20 विश्वकप शुरू होने से पहले अभ्यास मैच में भारत ने श्रीलंका को 26 रन से हरा दिया है। कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत की ओर से कप्तान धोनी ने नाबाद 55 और रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। भारत ने पांच विकेट खोकर 146  रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.3 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

भारत की ओर से इरफान पठान ने 25 रन देकर पांच विकेट झटके, जबकि बालाजी ने 28 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इस मैच में गौतम गंभीर को चोट लग गई। गंभीर जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो लसिथ मलिंगा की गेंद उनके हाथ पर लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

इससे पहले, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद अर्धशतक से भारत ने शुरुआती झटकों से पार पाते हुए पी सारा ओवल में ट्वेंटी-20 विश्वकप के लिए श्रीलंका के खिलाफ अपने शुरुआती अभ्यास मैच में पांच विकेट पर 146 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

धोनी ने 42 गेंद में नाबाद 55 रन बनाकर भारत को वापसी कराई और उनकी पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शुरू में मेहमान टीम के विकेट चटकाकर भारत को परेशानी में ला दिया था। भारतीय टीम एक समय चार विकेट पर 51 रन बनाकर जूझ रही थी, जिसके बाद धोनी ने रोहित शर्मा (37) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 78 रन की भागीदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका गौतम गंभीर के रूप में लगा, जो पहले ही ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना भी मजबूत नींव रखने में असफल रहे। नुआन कुलशेखरा ने पांचवें ओवर में सहवाग (12) और रैना (13) को सस्ते में पैवेलियन भेजकर श्रीलंका को शुरुआती सफलता दिलाई।

विराट कोहली और युवराज सिंह से उम्मीद थी कि वे नैया पार लगाएंगे, लेकिन एंजेलो मैथ्यूज ने कोहली को आठ रन पर आउट कर भारतीय उम्मीदों को झटका दिया। युवराज ने 12 गेंद में 11 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। हालांकि धोनी और रोहित ने टीम को मजबूती प्रदान की और स्कोर 100 रन से पार कराने में सफल रहे। अंतिम ओवर में रोहित 26 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार बार गेंद सीमा रेखा के पार कराई और एक छक्का जड़ा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement