उद्यमियों ने कहा, भारतीय उद्योग जगत के बहुत बड़े मित्र थे बाल ठाकरे
पारेख ने बाला साहब के साथ बिताई गई अपनी कई शामों को याद करते हुए कहा कि महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग उससे बिछुड़ गया है। वह एक स्वप्नदर्शी थे और उद्योगों के हितैषी थे।
बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने कहा कि वह शिवसेना के विचारों से सहमत नहीं थे, लेकिन शिवसेना प्रमुख से उनके अच्छे संबंध थे। उन्होंने अपने कारखाने में मजदूरों के साथ मतभेद सुलझाने में बाल ठाकरे की मदद को भी याद किया।
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर लिखा, ठाकरे को सम्मान और खौफ दोनों तरह से देखा जाता था। महाराष्ट्र पर वह गर्व करते थे और महाराष्ट्र ही उनका जुनून था। हीरानंदानी कंस्ट्रक्शन के प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने कहा, वह व्यवसाय जगत के बारे में हमेशा सोचते रहते थे और चाहते थे कि महाराष्ट्र औद्योगिक क्षेत्र में तरक्की करे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni