आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अमेरिका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है भारत : व्हाइट हाउस

 
email
email
वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने भारत को अमेरिका के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण देश बताया है, और कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने दूसरे कार्यकाल में नई दिल्ली और अमेरिका के रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने की अनवरत कोशिश करते रहेंगे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कान्रे ने गुरुवार को कहा कि ओबामा यदि अपने दूसरे कार्यकाल के अंत तक अमेरिका तथा भारत के रिश्ते को मौजूदा स्थिति से बेहतर बना पाए, तो इसे वह अपनी सफलता समझेंगे।

उनसे पूछा गया था कि भविष्य में अमेरिका और भारत के रिश्ते और भारतीय मूल के अमेरिकियों के बारे में अमेरिकी नीति क्या है। गौरतलब है कि हाल के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाताओं ने ओबामा के लिए बढ़-चढ़ कर मतदान किया था।

कान्रे ने कहा, "राष्ट्रपति के विचार दोनों ही मामलों में नहीं बदले हैं। भारतीय अमेरिकियों के महत्व और भारत के साथ विकसित हुए सम्बंध के महत्व के बारे में।"

ओबामा ने भारत और अमेरिका के सम्बंध को 21वीं सदी को पारिभाषित करने वाला रिश्ता कहा था। ओबामा ने अपने प्रशासन में भारतवंशियों को अब तक के किसी भी राष्ट्रपति से अधिक जगह दी है।

कार्ने ने कहा, "भारत सिर्फ एक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अत्यधिक महत्वपूर्ण देश है, और राष्ट्रपति क्षेत्र सहित दुनिया भर में समान लक्ष्यों पर काम करने के लिए भारत के साथ सम्बंधों को मजबूत करते रहने पर ध्यान देना चाहते हैं।"

कर्ने ने कहा, "मेरे ख्याल से आप यह उम्मीद कर सकते हैं कि यदि वह अपने कार्यकाल के अंत में भारत-अमेरिका के रिश्ते को आज की तुलना में अधिक मजबूत कर पाएं, तो इसे वह अपनी सफलता मानेंगे।"

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement