एशियाई बीच खेलों के लिए भारतीय कबड्डी टीम घोषित
भारतीय एमेच्योर कबड्डी महासंघ के अनुसार कबड्डी पहले एशियाई बीच खेलों से ही इसका हिस्सा रहा है और भारत पिछले दोनों अवसरों पर पुरुष और महिला दोनों वर्ग के स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा है।
भारतीय टीम 16 जून को चीन के लिए रवाना होगी। टीम इस प्रकार है (पुरुष)-- अनूप कुमार (कप्तान), मनजीत छिल्लर, सुरजीत कुमार, गोपालप्पा, राजगुरू और पी सुरेश। कोच- जसवीर सिंह, मैनेजर कुलदीप दलाल। (महिला)-- ममता (कप्तान), प्रियंका, कविता देवी, प्रियंका नेगी, मार्शल मेरी और रणदीप कौर खेड़ा। कोच - बनानी साहा, मैनेजर - हनमंते गौड़ा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam