ओलिंपिक पदक तालिका में 55वें स्थान पर रहा भारत
बीजिंग ओलिंपिक में भारत 50वें स्थान पर था जब एक स्वर्ण और दो कांस्य भारत की झोली में गिरे थे। इस बार यदि भारत को एक स्वर्ण मिल जाता तो वह शीर्ष 40 के भीतर रहता।
पहलवान सुशील कुमार और निशानेबाज विजय कुमार ने रजत पदक जीते जबकि मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, निशानेबाज गगन नारंग और पहलवान योगेश्वर दत्त को कांस्य पदक मिले।
पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते। इनमें 46 स्वर्ण, 29 रजत और 29 कांस्य शामिल हैं। चीन 87 (38-27-22) पदक लेकर दूसरे और ब्रिटेन 65 (29-17-19) पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni