एशियाई बीच खेलों में दो स्वर्ण के साथ छठे स्थान पर भारत
मेजबान चीन पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
एशियाई ओलिंपिक परिषद के अनुसार चीन ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को चार स्वर्ण पदक जीतकर थाईलैंड को दूसरे स्थान पर धकेला जिससे नवंबर 2014 में अगले एशियाई बीच खेलों की मेजबानी करनी है। खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है जब चीन शीर्ष पर रहा।
मेजबान चीन ने 14 स्वर्ण, 10 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 35 पदक जीते।
थाईलैंड 13 स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
दक्षिण कोरिया कुल 23 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि इंडोनेशिया और चीनी ताइपे ने क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। भारत छठे स्थान पर रहा।
भारत ने कुल नौ स्पर्धाओं में 64 एथलीट उतारे थे जिसमें महिला बीच कबड्डी और बास्केटबाल टीमों ने स्वर्ण जबकि पुरुष बीच कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीता।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam