आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मछुआरों को रिहा करे श्रीलंका : भारत

 
email
email
नई दिल्ली: भारत ने श्रीलंका के साथ, उसकी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 भारतीय मछुआरों का मुद्दा उठाते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने को कहा है।

इन मछुआरों को शनिवार को श्रीलंका के जल क्षेत्र में पहुंचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। भारतीय राजनयिक सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के तथ्यों का पता लगाने के लिए श्रीलंका के उत्तर-पश्चिम इलाके मन्नार के लिए रवाना हो गए है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास इस मुद्दे को श्रीलंकाई अधिकारियों के सामने उठाएगा। तमिलनाडु के ये मछुआरे काचाथीवू के नजदीक, दोनों देशों को विभाजित करने वाले पाक जलडमरूमध्य में मछली पकड़ने गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement