आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दक्षिण कोरिया से भी हारी भारतीय हॉकी टीम

 
email
email
लंदन: भारत को ओलिंपिक हॉकी स्पर्धा में लगातार चौथी पराजय का सामना करना पड़ा और दक्षिण कोरिया ने उसे 1-4 से हरा दिया।

मौजूदा ओलिंपिक में 12 टीमों में से भारत एकमात्र टीम है जिसे पांच मैचों में एक भी अंक नहीं मिल सका है।

आठ बार की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम ओलिंपिक में अपने सबसे शर्मनाक प्रदर्शन की कगार पर है। अब वह ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहकर 11वें और 12वें स्थान के लिए खेलेगी।

भारतीय डिफेंडरों ने कोरिया के आक्रमण के सामने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन तीन बार पेनल्टी कार्नर पर कोरिया गोल करने में कामयाब रहा। दक्षिण कोरिया की रणनीति भारत पर दबाव बनाकर गलतियां कराने की थी जिसमें वे कामयाब भी रहे।

पिछले तीन मैचों में भारत का प्रदर्शन बेहतर था। आखिरी चार मिनट में दो गोल हुए।

पहले हाफ में कोरियाई दबाव के बाद भारत दूसरे हाफ में गोल करने के लिए छटपटाता नजर आया लेकिन नैम ह्यून वू ने 59वें और 70वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

दक्षिण कोरिया ने छठे मिनट में पेनल्टी कार्नर पर जांग जोंग ह्यून के गोल पर बढ़त बनाई। भारत के लिए बराबरी का गोल 10वें मिनट में गुरविंदर सिंह चांडी ने गुरबाज सिंह के क्रास पर किया।

इसके चार मिनट बार तुषार खांडेकर ने धरमवीर सिंह से सर्कल के भीतर गेंद लेकर गोल पर निशाना लगाया लेकिन गेंद गोलकीपर के पैड से टकरा गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement