आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

भारतीय किशोर ने 350 साल पुराना गणित का सवाल सुलझाया

 
email
email
भारतीय किशोर ने 350 साल पुराना गणित का सवाल सुलझाया
लंदन: जर्मनी में 16 वर्ष के एक भारतीय मूल के किशोर ने प्रख्यात गणितज्ञ और भौतिकविद सर आइजक न्यूटन द्वारा बनाए गए एक गणितीय सवाल को सुलझा लिया। शनिवार की एक रपट के मुताबिक यह सवाल 350 वर्ष से अधिक समय से गणितज्ञों के लिए एक पहेली बना हुआ था।

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिक पहले इस तरह की गणना करने के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया करते थे, जिसे शौर्य रे ने सुलझा लिया है।

रे के इस समाधान का अर्थ यह है कि वैज्ञानिक अब यह पता लगा सकते हैं कि किसी गेंद को फेंके जाने पर वह किस रास्ते से गुजरेगी और वह किस प्रकार दीवार से टकराएगी तथा किस प्रकार टकराकर वापस लौटेगी।

समाचार पत्र के मुताबिक रे को इस सवाल का पता तब लगा जब उसे एक पर्यटन कार्यक्रम के तहत द्रिसडेन विश्वविद्यालय ले जाया गया था, जहां एक प्रोफेसर ने उसे इस सवाल के बारे में कहा कि इसे सुलझाया नहीं जा सकता है।

समाचार पत्र के मुताबिक रे ने कहा, "मैंने खुद से पूछा कि मैं इसे क्यों नहीं सुलझा सकता हूं।"

रे ने छह वर्ष से ही गणित के जटिल प्रश्नों को सुलझाना शुरू कर दिया था।

रे चार साल पहले कोलकाता से जर्मनी पहुंचा है। तब उसे जर्मन भाषा नहीं आती थी, लेकिन अब वह इसमें पारंगत है।

समाचार पत्र के मुताबिक उसकी प्रतिभा को देखते हुए उसे दो कक्षा ऊपर कर दिया गया। अभी वह कक्षाओं की परीक्षाएं तय समय से पहले दे रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement