आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पीसी की सुरक्षा के मामले में अमेरिका और जापान से आगे है भारत : मैकेफी

 
email
email
पीसी की सुरक्षा के मामले में अमेरिका और जापान से आगे है भारत : मैकेफी
नई दिल्ली: कंप्यूटर की पहुंच के मामले में बेशक भारत पीछे है, लेकिन जब बात मूल पीसी सुरक्षा समाधान अपनाने की होती है, तो इसमें अमेरिका, जापान और सिंगापुर जैसे देशों से भारत आगे है। सुरक्षा साफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी मैकेफी की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

मैकेफी ने यह अध्ययन 24 देशों में किया है। इसके तहत हर महीने औसतन स्वैच्छिक रूप से 2.7 से 2.8 करोड़ कंप्यूटरों की स्कैनिंग की गई। इससे यह पता लगाया गया कि वैश्विक स्तर पर कितने उपभोक्ताओं ने अपने कंप्यूटर में बेसिक सिक्योरिटी साफ्टवेयर लगाया हुआ है। फिनलैंड में सबसे ज्यादा 90.3 प्रतिशत पीसी सिक्योरिटी साफ्टवेयर से लैस थे।

इसके बाद इटली में 86.2 प्रतिशत तथा जर्मनी में 85.55 प्रतिशत कंप्यूटरों में यह साफ्टवेयर लगा था। इस सूची में 82.67 प्रतिशत के साथ भारत 14वें और चीन 82 प्रतिशत के साथ 17वें स्थान पर है। इसके बाद जापान और अमेरिका 80.65 प्रतिशत के साथ 19वें और सिंगापुर 78.25 प्रतिशत के साथ 22वें स्थान पर रहा। वैश्विक स्तर पर 83 प्रतिशत कंप्यूटरों में सिक्योरिटी साफ्टवेयर लगा था।

मैकेफी के सह अध्यक्ष टॉड गेबार्ट ने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा कि ज्यादातर उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी है कि उन्हें कम से कम बेसिक सिक्योरिटी साफ्टवेयर लगाना चाहिए। डिजिटल उपकरणों को साइबर अपराध से बचाने से न केवल व्यक्तिगत तौर पर हमें लाभ होगा, बल्कि इससे अवैध गतिविधियों को भी हतोत्साहित किया जा सकेगा और इंटरनेट पर ‘ईमानदारी’ बची रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement