इंडोनेशिया ने 10 लाख अश्लील वेबसाइट ब्लॉक कीं
इंडोनेशिया के संचार और सूचना मंत्री टिफाटुल सेम्बिरिंग ने कहा है कि उनका कार्यालय आने वाले महीने में और वेबसाइटों को भी निशाना बनाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अश्लीलता के आरोप में जिन वेबसाइटों को बंद किया गया है, वे सभी विदेश से संचालित होती थीं।
टिफाटुल ने कहा, "हम रमजान के समय ऐसी और वेबसाइटों को भी बंद करेंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं समझा जाना चाहिए कि रमजान के बाद साल के बाकी महीनों में ये वेबसाइटें फिर चलने लगेंगी।"
टिफाटुल के अनुसार, "लगभग दो अरब वेबसाइट अश्लील सामग्री परोसती हैं, और इन्हें रोकने के लिए आम लोगों की सहभागिता जरूरी है।"
उन्होंने कहा, "ऑनलाइन अश्लील साहित्य एक बड़ा उद्योग है और ऐसी वेबसाइटें चलाने वाले हमेशा पकड़ में आने से बचने का रास्ता खोज ही निकालते हैं।" उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में रमजान का पवित्र माना जाने वाला महीना 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni