आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : गुट्टा और पोनप्पा हारीं, जयराम जीते

 
email
email
इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन : गुट्टा और पोनप्पा हारीं, जयराम जीते
जकार्ता: ज्वाला गुट्टा ने वी दीजू के साथ खेलते हुए इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2012 के मिश्रित युगल मुकाबले के दूसरे दौर में जगह बना ली है लेकिन गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को महिला युगल में हार का सामना करना पड़ा है।

पुरुष एकल में पुरुपल्ली कश्यप और जयराम भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। मिश्रित युगल में ही तरुण कोना और पोनप्पा, महिला युगल में प्रादन्या गडरे और प्राजक्ता सावंत, पुरुष युगल में तरुन कोना और अरुण विष्णु को हालांकि हार मिली है।

गुट्टा और दीजू ने मिश्रित युगल के पहले दौर में दक्षिण कोरिया सेयोंग वू और ये ना जांग की जोड़ी को 50 मिनट तक चले मुकाबले में 14-21, 21-11, 21-16 से पराजित किया।

महिला युगल में हालांकि गुट्टा और पोनप्पा को चीन की क्विंग तियान और युनलेई जिआयो की जो़ड़ी ने 21-13, 21-17 से पराजित किया। यह मुकाबला 36 मिनट तक चला।

लंदन ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके कश्यप ने ग्वाटेमाला के केविन कार्डन को 21-19, 19-21, 21-16 से हराया। यह मैच जीतने के लिए कश्यप को एक घंटा पांच मिनट पसीना बहाना पड़ा।

कोना और पोनप्पा की जोड़ी को इंडोनेशिया के रिकी विदियांतो और पुष्पिता दिली ने 21-16, 21-10 से हराया। यह मैच सिर्फ 26 मिनट चला।

जयराम ने पुरुष एकल में डेनमार्क के खिलाड़ी विक्टर एक्लेसन को 21-16, 21-14 से पराजित किया। यह मैच 33 मिनट चला।

महिला युगल में गडरे और सावंत को इंडोनेशिया की माल्वीरा ओक्लामोना और खाएराह रोसमिनी की जोड़ी ने 21-23, 21-19, 21-19 से हार गईं। यह मैच एक घंटे 14 मिनट चला।

कोना और अरुण की पुरुष युगल जोड़ी को डेनमार्क के मथायस बोए और कार्सटेन मोगेनसेन की जोड़ी ने 21-14, 21-13 से मात दी। भारतीय जो़ड़ी 30 मिनट में यह मैच हार गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement