5-6 फीसदी महंगाई दर चिंता जनक नहीं : कौशिक बसु
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर नवम्बर माह में 10 माह के निचले स्तर 7.24 फीसदी पर दर्ज की गई। इससे पिछले महीने यह 7.45 फीसदी थी और पिछले साल नवम्बर में यह 9.46 फीसदी थी।
महंगाई दर में गिरावट पर प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगराजन ने कहा था कि 5-6 फीसदी महंगाई दर को सुविधा जनक स्तर पर लाने के लिए कोशिश की जानी चाहिए। यहां संवाददाताओं से बसु ने कहा कि 5-6 फीसदी दर बहुत अधिक नहीं है।
उन्होंने कहा, "यदि महंगाई दर को पांच फीसदी या छह फीसदी रखा जा सके तो यह अधिक नहीं है। यदि हम इसे 5-6 फीसदी के दायरे में रख पाएं तो यह चिंताजनक नहीं है।"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena