'चोटिल' साइना नेहवाल ने दिया वॉक ओवर
सैयद मोदी ग्रां प्री में खेलने के प्रति मंगलवार को अप्रत्यक्ष रूप से अनिच्छा जाहिर कर चुकी साइना आयोजकों के मनाने पर खेलने के लिए राजी हो गई थीं और वह रूस की सेनिया पोलिकारपोवा के खिलाफ मुकाबले में उतरीं भी, लेकिन वह पूरा मैच नहीं खेल सकीं।
साइना ने मुकाबले में पहला गेम 21-17 से जीत लिया था और दूसरे गेम में 20-18 से बढ़त भी हासिल कर ली थी, लेकिन इसी दौरान मैच प्वाइंट पर अचानक उन्होंने मुकाबला बीच में ही छोड़ने का फैसला किया। मुकाबला छोड़ने के बाद साइना ने कहा कि उन्होंने कल ही कह दिया था कि उन्हें घुटने में कुछ दिक्कत है, जो आज मैच में और उभर आई।
साइना ने कहा कि आगामी टूर्नामेंट के मद्देनजर उन्होंने इस मुकाबले को छोड़ना ही बेहतर समझा। साइना ने कहा कि वह भारत के टूर्नामेंट में खेलना चाहती थीं और रूसी खिलाड़ी को मजबूरन वॉक ओवर देने का उन्हें दुख है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni