चोटिल विराट कोहली का दूसरे वनडे में खेलना संदिग्ध
वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले और सुरेश रैना ने वह ओवर पूरा किया। बीसीसीआई ने कहा कि कोहली की स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा दूसरे वनडे में उनके खेलने के बारे में फैसला अगले दो दिनों में किया जाएगा। बोर्ड सचिव संजय जगदाले ने विज्ञप्ति में कहा, विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ आज चेन्नई में पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए। उनका मैच के बाद एमआरआई किया गया। उन्होंने कहा, ‘उनके प्रमुख लिगामेंट सही है। उनके घुटने में हल्की चोट आई है। उपचार के बाद वह चोट से उबर रहे हैं। उनकी स्थिति पर नजर रखी जाएगी और वह तीन जनवरी 2013 को कोलकाता में दूसरे मैच में खेल पाएंगे या नहीं इस पर अगले दो दिन में फैसला किया जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women