जेल से आईएनएलडी नेता अजय चौटाला ने किया रैली को संबोधित
आरोप है कि अजय चौटाला ने बीते शनिवार को जेल में बैठे-बैठे फ़ोन पर एक रैली को संबोधित किया। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस आरोप की जांच शुरू कर दी है।
ओम प्रकाश चौटाला और अजय चौटाला को जेल नंबर चार में रखा गया है। नियमों के मुताबिक हर दोषी को जेल के अंदर से फ़ोन पर अपने परिवार से बात करने के लिए पांच मिनट दिए जाते हैं।
आरोप है कि ऐसे ही एक फ़ोन कॉल के दौरान अजय चौटाला ने एक रैली को संबोधित किया। उनके फ़ोन को लाउड स्पीकर से जोड़कर लोगों को सुनाया गया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni