बचत खाता धारकों को जीवन बीमा सुरक्षा देगा केनरा बैंक
केनरा बैंक के कार्यकारी निदेशक एके गुप्ता ने कहा कि यह सुविधा उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सहयोग से मंगलवार को शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा बगैर चिकित्सा जांच के उपलब्ध कराई जाएगी और ग्राहक को केवल यह घोषणा करनी होगी कि उसका स्वास्थ्य अच्छा है। इसमें प्राकृतिक एवं दुर्घटना मृत्यु दोनों के लिए जोखिम कवर उपलब्ध होगा।
बयान में कहा गया है कि 18 से 35 वर्ष की आयु के लोगों के लिए यह सुविधा सालाना 177 रुपये की प्रीमियम पर जबकि 36 से 50 वर्ष की आयु के लोगों के लिए यह सालाना 366 रुपये की प्रीमियम पर उपलब्ध होगी। वहीं 51 से 59 वर्ष की आयु के लोगों को 988 रुपये प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni