आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

आईओसी ने कुश्ती को 2020 ओलिंपिक से हटाया

 
email
email
आईओसी ने कुश्ती को 2020 ओलिंपिक से हटाया

PLAYClick to Expand & Play

लुसान: अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने मंगलवार को कुश्ती को 2020 ओलिंपिक खेलों के कार्यक्रम से हटा दिया। इस फैसले से जुड़े एक अधिकारी ने प्रेस को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने कुश्ती को हटाकर उसकी जगह पर मॉर्डन पेंटाथलन को फिर से ओलिंपिक खेलों से जोड़ने का फैसला किया, जिसे अधिक जोखिम वाला खेल माना जाता है।

अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर यह बात कही, क्योंकि फैसले की अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। आईओसी बोर्ड ने वर्तमान ओलिंपिक कार्यक्रम के 26 खेलों की समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया। एक खेल को हटाने से अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति को इस साल के आखिर में कार्यक्रम में नया खेल जोड़ने का मौका मिलेगा। कुश्ती में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन की स्पर्धाएं होती है। पिछले साल लंदन ओलिंपिक में फ्रीस्टाइल में 11 स्वर्ण पदक और ग्रीको रोमन में छह स्वर्ण पदक दांव पर लगे थे।

कुश्ती अब उन सात खेलों में शामिल हो गई है, जिन्हें 2020 खेलों में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा। अन्य खेलों में बेसबॉल एवं सॉफ्टबॉल, कराटे, स्क्वाश, रोलर स्पोर्ट्स स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, वेकबोर्डिंग और वुशु शामिल हैं। इनमें से किसी एक खेल को ही 2020 खेलों में जगह मिल पाएगी। आईओसी कार्यकारी बोर्ड की रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में बैठक होगी, जिसमें 2020 खेलों में शामिल किए जाने वाले खेल का फैसला होगा। इस संबंध में आखिरी फैसला सितंबर में अर्जेंटीना के ब्यूनसआयर्स में आईओसी आम सभा में किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement