आईपीएल : ईडी ने राजस्थान रॉयल्स पर लगाया करीब 100 करोड़ जुर्माना
सूत्रों ने बताया कि फेमा के तहत दो साल की जांच के बाद ईडी ने नोटिस जारी किए हैं। रॉयल्स आईपीएल फ्रेंचाइजी को तीन अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं, जो कुल 98.5 करोड़ रुपये के हैं। इससे पहले भी इसी तरह के कुछ और नोटिस जारी किए गए थे।
राजस्थान रॉयल्स के मालिक जयपुर आईपीएल क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (जेआईपीएल) और इसके निदेशकों को 50 करोड़ रुपये जबकि मॉरिशस के ईएम स्पोर्टिंग होल्डिंग और इसके निदेशकों को 34 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया गया है। नवीनतम नोटिस ब्रिटेन के मैसर्स एनडी इनवेस्टमेंट्स और इसके निदेशकों को 14.5 करोड़ रुपये का दिया गया है।
तीनों पक्ष फेमा के अपील प्राधिकरण में इन जुर्माने के नोटिस के खिलाफ अपील कर सकते हैं। इस आदेश में आईपीएल टीम को 45 दिन के अंदर राशि जमा कराने को कहा गया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women