आईपीएल : रिकी पोंटिंग बने मुंबई इंडियन्स के कप्तान
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पोंटिंग को मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई में इस महीने के शुरू में हुई नीलामी में उनके आधार मूल्य 4,00,000 डॉलर में खरीदा था।
मुंबई इंडियन्स ने बयान में कहा कि पोंटिंग को आगामी सत्र के लिए कप्तान बनाने का फैसला नव नियुक्त चीफ मेंटर अनिल कुंबले, मुख्य कोच जॉन राइट और आइकन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से सलाह-मशविरा करने के बाद किया गया।
कुंबले ने बयान में कहा, रिकी के पास आईपीएल में मुंबई इंडियन्स जैसी प्रतिस्पर्धी और चोटी की टीम की अगुवाई करने के लिए पर्याप्त अनुभव है। सचिन मेरे इस सुझाव से पूरी तरह से सहमत थे कि कप्तानी के दायित्व के बिना जब वह बल्लेबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे, तो मुंबई इंडियन्स को अधिक फायदा होगा। रिकी को मुंबई इंडियन्स का कप्तान बनाने का आइडिया हमारा (सचिन और मेरा) था।
मुंबई इंडियन्स में अपनी नई भूमिका के बारे में पोंटिंग ने कहा, यह बड़ा सम्मान है। मेरी क्षमता पर विश्वास दिखाने के लिए मैं मिसेज (नीता) अंबानी और मुंबई इंडियन्स प्रबंधन का आभार व्यक्त करता हूं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni