आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

इराक : बंदूकधारियों ने सात शिया मुसलमानों की हत्या की

 
email
email
नई दिल्ली: इराक के उत्तरी हिस्से में बंदूकधारियों ने सात शिया मुसलमानों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जातीय हिंसा का शिकार बनाया गया।

तूज खोरमातो शहर के मेयर शलाल अब्दुल ने शनिवार को कहा कि हमला अमरेली के शिया तुर्कमान गांव के नजदीक हुआ। उन्होंने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और शियाओं को सुन्नी अरब लोगों से अलग कर उन्हें गोली मार दी और सुन्नी लोगों को जाने दिया।

अब्दुल ने कहा, ‘‘आतंकवादी हमारे इलाकों में जातीय हिंसा फैलाना चाहते हैं। आज (शनिवार) का हमला जातीय नरसंहार था।’’ तूज खोरमातो बगदाद से करीब 210 किलोमीटर उत्तर में है। तूज खोरमातो पुलिस के कप्तान माजीन अब्दुल्ला ने हमले की पुष्टि की। वर्ष 2005 से 2008 के बीच इराक में हिंसा की घटनाएं कम हो गई थीं लेकिन घातक हमले लगभग रोजाना जारी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement