आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

हॉकी वर्ल्ड लीग : आयरलैंड से हारा चीन, भारत का टूर्नामेंट चैम्पियन बनना तय

 
email
email
हॉकी वर्ल्ड लीग : आयरलैंड से हारा चीन, भारत का टूर्नामेंट चैम्पियन बनना तय
नई दिल्ली: चीन के खिलाफ रविवार को मिली 4-0 की जीत ने आयरलैंड की पुरुष टीम को जून में होने वाले एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग टूर्नामेंट के राउंड-3 में पहुंचा दिया है। साथ ही साथ आयरिश टीम की इस जीत ने भारत के टूर्नामेंट चैम्पियन बनने का रास्ता भी साफ कर दिया है।

आयरिश टीम ने पांच मैचों से 12 अंक जुटाए हैं। भारत ने अब तक चार मैचों से 12 अंक जुटाए हैं। भारत को अपने अंतिम राउंड रोबिन मैच में रविवार को ही बांग्लादेश से भिड़ना है। भारत यह मैच जीत जाता है तो वह 15 अंकों के साथ अजेय रहते हुए टूर्नामेंट चैम्पियन बन जाएगा। लेकिन अगर बांग्लादेश की टीम उसे हरा भी देती है तो गोल अंतर के लिहाज से भारत का टूर्नामेंट चैम्पियन बनना तय है। इसका कारण यह है कि भारत गोल अंतर के साथ-साथ हार-जीत के अंतर के लिहाज से भी आयरलैंड से बेहतर स्थिति में है।

भारत ने चार में से चार मैच जीते हैं जबकि आयरिश टीम को पांच में से एक मैच में हार मिली है। उसे भारत ने ही 3-2 से हराया था। बांग्लादेश भारत को हरा भी देता है तो भी भारत का टूर्नामेंट चैम्पियन बनना तय है क्योंकि ड्रॉ की इस आपसी स्थिति में उस टीम को वरीयता मिलेगी, जिनसे राउंड रोबिन मैच में जीत हासिल की है। और वह टीम भारत है।

राउंड-2 में खेलने वाली छह टीमों की स्थिति फिलहाल यह है कि ओमान और फिजी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब आयरलैंड से हार के बाद चीन भी बाहर हो गया है और आयरिश टीम की जीत ने बांग्लादेश के भी आगे निकलने की तमन्ना को खत्म कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement