राजीव पॉल के साथ ‘बिग बॉस’ के घर में रहना आसान नहीं था : डेलनाज ईरानी
डेलनाज और राजीव दोनों ‘बिग बॉस’ रियलिटी कार्यक्रम के छठे सत्र के प्रतिभागी रहे, और एक ही छत के नीचे 93 दिन एक साथ बिताए। डेलनाज ने बताया कि एक ही घर में रुकना और रोज उसका सामना करना मेरे लिए आसान नहीं था। हम लोग लम्बे समय से संपर्क में नहीं थे। हम दोनों मुश्किल हालात में थे।
कार्यक्रम के शुरुआती दिनों में राजीव ने डेलनाज के साथ एक बार फिर जीवन शुरू करने का प्रयास किया था। इस पर डेलनाज ने बताया कि मुझे लगता है कि इस कार्यक्रम से राजीव की कुछ उम्मीद बंधी थी, लेकिन मेरी तरफ से यह रिश्ता समाप्त हो गया है, और साफ है कि अब कुछ होने वाला नहीं है।
पूर्व दंपति ने उस समय दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया, जब राजीव ने डेलनाज के साथ संबंध सुधारने की कोशिश की। डेलनाज के भाई और मां सहित परिवार के अन्य सदस्य घर में राजीव की उपस्थिति को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं थे और कार्यक्रम में उसकी उपस्थिति को लेकर उसके भाई ने डेलनाज पर आरोप भी लगाया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam