जमात-ए-इस्लामी की चेतावनी, कश्मीर में छोटे कपड़े न पहनें सैलानी
NDTVIndia,
Last Updated: जुलाई 5, 2012 12:02 PM IST
Tweet
नई दिल्ली: कश्मीर घूमने जा रहे सैलानियों को अब बाहर निकलते समय अपने कपड़ों का खास ध्यान रखना पड़ सकता है। जमात−ए−इस्लामी ने कहा है कि कश्मीर आने वाले सैलानियों को ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जिससे घाटी के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
इस धार्मिक-राजनीतिक संगठन ने एक बयान में कहा है कि विदेशी सैलानी मिनी स्कर्ट और दूसरी कई तरह की छोटी ड्रेस में घूमते दिखाई देते हैं।
जमात के प्रवक्ता जाहिद अली ने कहा है कि वह सैलानियों को इस्लामिक कपड़े पहनने को नहीं कह रहे हैं। उनका सिर्फ यह कहना है कि सैलानी घाटी में ढंग के कपड़े पहने क्योंकि कपड़ों का समाज और उसके लोगों पर सीधा असर पड़ता है। सैलानी निजी जगहों पर जो चाहे पहन सकते हैं लेकिन जब वह सार्वजनिक स्थल पर जाएं तो अश्लील कपड़े न पहनें।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

First Published:
जुलाई 5, 2012 11:52 AM IST

Click to Expand & Play