'जब तक है जान' ने पहले ही दिन कमाए 16 करोड़
मैसूर, मुंबई, पश्चिम बंगाल और उत्तर भारत में फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। दिवाली वाले दिन भी सभी शो हाउसफुल रहे, अमूमन इस दिन बड़े बिजनेस की उम्मीद नहीं रहती।
फिल्म की टीम और डिस्ट्रीब्यूटर्स को उम्मीद है कि आने वाले वीकेंड का कलेक्शन और जबरदस्त होगा। ट्रेड पंडितों को उम्मीद है कि बहुत जल्द 100 करेाड़ी क्लब में यश चोपड़ा की यह आखिरी फिल्म धमाकेदार एंट्री मार सकती है।
गौरतलब है कि यह फिल्म 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
