'मर्डर-3' की सफलता के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने दी शुभकामनाएं
हाल ही में मुंबई में 'हैलो क्लासिक डर्बी रेस' देखने आई इस श्रीलंकाई सुंदरी ने कहा, मेरी दिली इच्छा है कि यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन करे, क्योंकि 'मर्डर-2' मेरे करियर के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित हुई थी। मेरे लिए भट्ट कैंप बहुत बड़ा ब्रांड है। मैं दिल से विशेष फिल्म्स, भट्ट परिवार... सभी को शुभकामनाएं देती हूं। उनके साथ काम करना बहुत बड़ी बात है, वे सभी गजब के इंसान हैं।
इमरान हाशमी तथा जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत 'मर्डर-2' का निर्देशन जहां मोहित सूरी ने किया था, वहीं 'मर्डर-3' के निर्देशन की बागडोर विशेष भट्ट के हाथों में सौंपी गई है। 'मर्डर-3' में रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी तथा सारा लॉरेन ने अभिनय किया है, और यह 15 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona