एंडरसन ने टेस्ट मैचों में तेंदुलकर को सर्वाधिक नौ बार आउट किया
एंडरसन की स्ट्रेट गेंद पर यह भारतीय स्टार बल्लेबाज बोल्ड हो गया जो अपना 194वां टेस्ट मैच खेल रहा है। एंडरसन ने इस तरह टेस्ट मैचों के इतिहास में तेंदुलकर को सबसे ज्यादा नौ बार आउट किया।
इस तेज गेंदबाज ने अब तक तेंदुलकर नौ बार किये आउट में दो बार बोल्ड, तीन बार पगबाधा और चार बार (विकेटकीपर और क्षेत्ररक्षकों) को कैच आउट कराया है।
टेस्ट और वनडे में 100 शतक जड़ने वाले तेंदुलकर (02) आज 13 गेंद ही खेल पाये थे कि एंडरसन ने उन्हें मैच में अपना दूसरा शिकार बनाया।
इससे पहले श्रीलंका के स्पिन जादूगर मुथया मुरलीधरन ने तेंदुलकर को टेस्ट मैचों में आठ बार आउट किया था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा और जेसन गिलेस्पी ने उन्हें छह-छह बार आउट किया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona