आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

हॉकी वर्ल्ड लीग : जापान से हारकर भी भारतीय महिलाएं शीर्ष पर कायम

 
email
email
हॉकी वर्ल्ड लीग : जापान से हारकर भी भारतीय महिलाएं शीर्ष पर कायम
नई दिल्ली: जापान की महिला टीम ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के अपने चौथे राउंड रोबिन मैच में शुक्रवार को मेजबान भारत को हरा दिया। मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट के जरिए हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। इस हार के बावजूद भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर कायम है।

इस टूर्नामेंट के लिए तय एफआईएच नियमों के मुताबिक अगर कोई राउंड रोबिन मैच निर्धारित समय तक बराबरी पर रहता है तो टीमों को पेनाल्टी शूटआउट के जरिए नतीजा निकालना होता है। पेनाल्टी शूटआउट में जीतने वाली टीम को विनिंग ड्रा (ड्रा जीतने वाली) टीम कहा जाता है जबकि हारने वाली टीम को लूजिंग ड्रा (ड्रा हारने वाली) टीम कहा जाता है। ड्रॉ जीतने वाली टीम को दो अंक और हारने वाली टीम को एक अंक मिलता है।

इस तरह इस मैच से भारत को एक अंक प्राप्त हुआ जबकि जापान ने दो अंक हासिल किए। जापान के अब 10 अंक हो गए हैं।

इतने ही अंक भारत के भी हैं लेकिन इससे पहले के सभी मुकाबलों में जापान से बेहतर प्रदर्शन करने के कारण भारत छह टीमों की तालिका में पहले स्थान पर कायम है। जापान दूसरे स्थान पर है।

जापान ने अपनी विपक्षी टीमों के खिलाफ 25 गोल किए हैं जबकि भारत ने 21 गोल किए हैं। भारत ने तीन मैच जीते हैं जबकि एक मैच में वह लूजिंग ड्रॉ टीम रही है। दूसरी ओर, जापान ने चार मे से दो मैच जीते हैं जबकि दो मौकों पर उसे पेनाल्टी शूटआउट के लिए मजबूर होना पड़ा है। गुरुवार को रूस के खिलाफ भी उसे पेनाल्टी शूटआउट के जरिए मैच का फैसला करना पड़ा था, जिसमें उसकी जीत हुई थी।

बहरहाल, जापान के लिए शिहो शाकाई ने चौथे और अकीको ओटा ने 31वें मिनट में गोल किए जबकि भारत के लिए सौंदर्या येंदाल्या ने 62वें और अनुपा बार्ला ने 63वें मिनट में गोल किए।

भारत ने बेहद खराब शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही जापान को पेनाल्टी कार्नर दे दिया। इस पर शिहो ने कोई गलती नहीं की और एक लो-फ्लिक के जरिए अपनी टीम का खाता खोल दिया।

इसके बाद भारत ने बराबरी के गोल के लिए जोरदार प्रयास किया। भारतीय खिलाड़ी प्रयत्नशील दिख रही थीं। इस क्रम में उनसे कई गलतियां भी हुईं। 19वें मिनट में सुशीला चानू और 30वें मिनट में जसप्रीत को फाउल के कारण हरा कार्ड दिखाया गया।

30वें मिनट में जसप्रीत की गलती के कारण जापान को एक और पेनाल्टी कार्नर मिला, जिस पर ओटा ने गोल करके अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा।

भारत के लिए मुश्किल बढ़ चुकी थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और 62वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया। यह गोल जसप्रीत के पास पर सौंदर्या ने किया।

63वें मिनट में भारत ने एक और हमला किया और बराबरी का गोल करने में सफल रही। यह गोल बार्ला ने किया। बार्ला ने रानी रामपाल के हिट को डिफलेक्ट करके स्कोर 2-2 कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्कोर रहा।

अब बारी पेनाल्टी शूटआउट की थी। भारत की ओर से सुशीला चानू पहले प्रयास में गोल नहीं कर सकीं जबकि जापान की ओर से माजुकी अराई ने गोल किया। जापान 1-0 से आगे था। भारत के लिए दूसरे प्रयास में रितु रानी नाकाम रहीं जबकि जापान के लिए युरी नागाई ने गोल किया। जापान 2-0 से आगे था।

भारत के लिए तीसरे प्रयास में वंदना कटारिया गोल नहीं कर सकीं जबकि जापान के लिए भी अकीको ओटा गोल नहीं कर सकीं। स्कोर 2-0 ही रहा। भारत के लिए चौथे प्रयास में सौंदर्या ने गोल किया जबकि जापान के लिए अकीको काटो गोल नहीं कर सकीं। स्कोर 1-2 ही रहा।

भारत के लिए अंतिम प्रयास में रानी रामपाल ने गोल किया और स्कोर 2-2 कर दिया लेकिन जापान की ओर से रीका कामाजावा ने अंतिम प्रयास में गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement