कमल हासन से दुश्मनी नहीं, फिल्म में बदलाव करें, रिलीज होने देंगे : जया
मुस्लिम संगठनों के विरोध के मद्देनजर फिल्म पर लगाए गए दो सप्ताह के प्रतिबंध को लेकर चारों ओर से हमले का सामना कर रहीं जयललिता ने अपनी सरकार के निर्णय का यह कहते हुए बचाव किया कि यह फैसला संभावित हिंसा की गुप्तचर सूचनाओं पर आधारित था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी हासन के खिलाफ कोई ‘निजी शत्रुता’ या फिल्म पर प्रतिबंध लगाने में कोई ‘निजी हित’ नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन करने का कोई सवाल ही नहीं है।
उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद कहा, इस स्तर पर भी यदि मुस्लिम संगठन और कमल हासन बैठकर बातचीत के जरिये किसी सौहार्दपूर्ण समझौते को तैयार हों तो तमिलनाडु सरकार इसमें मदद देने को तैयार है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni