आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

कमल हासन से दुश्मनी नहीं, फिल्म में बदलाव करें, रिलीज होने देंगे : जया

 
email
email
कमल हासन से दुश्मनी नहीं, फिल्म में बदलाव करें, रिलीज होने देंगे : जया

PLAYClick to Expand & Play

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने तमिल फिल्म ‘विश्वरूपम’ पर लगे प्रतिबंध से संबंधित विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यदि मुस्लिम संगठन और अभिनेता कमल हासन सहमति बनाएं तो उनकी सरकार इस मामले के हल में मदद कर सकती है।

मुस्लिम संगठनों के विरोध के मद्देनजर फिल्म पर लगाए गए दो सप्ताह के प्रतिबंध को लेकर चारों ओर से हमले का सामना कर रहीं जयललिता ने अपनी सरकार के निर्णय का यह कहते हुए बचाव किया कि यह फैसला संभावित हिंसा की गुप्तचर सूचनाओं पर आधारित था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी हासन के खिलाफ कोई ‘निजी शत्रुता’ या फिल्म पर प्रतिबंध लगाने में कोई ‘निजी हित’ नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन करने का कोई सवाल ही नहीं है।

उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद कहा, इस स्तर पर भी यदि मुस्लिम संगठन और कमल हासन बैठकर बातचीत के जरिये किसी सौहार्दपूर्ण समझौते को तैयार हों तो तमिलनाडु सरकार इसमें मदद देने को तैयार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement