घूंसा मारने से डर रही थीं जेसिका...
वेबसाइट कॉन्टेक्टम्यूज़िक.कॉम के मुताबिक जेसिका वर्ष 1990 की इस विज्ञान-फंतासी फिल्म के नए संस्करण के निर्देशक और केट के पति लेन वाइज़मैन की मौजूदगी में ऐसा करने से डर रही थीं।
'एम्पायर' पत्रिका के मुताबिक जेसिका ने कहा, "मैं उन्हें मारने को लेकर काफी डरी हुई थी, और मैं सोच रही थी, मुझे इस औरत के चेहरे पर मत मारने दो। उसका पति देख रहा है, लेकिन आखिरकार मैंने उसे मार दिया।"
उधर, बेकिन्सेल का कहना था कि दोनों ही अभिनेत्रियां इस लड़ाई के बाद एक-दूसरे से माफी मांग रही थीं। इस फिल्म में जेसिका महिला नेता मेलिना का किरदार निभा रही हैं, वहीं बेकिन्सेल एविल लोरी की भूमिका में नजर आएंगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona