जॉन केरी ने अमेरिका के विदेशमंत्री पद की शपथ ली
केरी (69) को निजी कार्यक्रम में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश इलेना कागन ने शपथ दिलाई। केरी ने मीडिया से कहा, मैं शपथ लेकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। इस दौरान उनकी पत्नी टेरेसा हेइंज, उनकी बेटी वनेस्सा, भाई कैमरन और उनके सीनेट के कर्मचारी मौजूद थे।
केरी भारत और पाकिस्तान के बीच शांति बातचीत के प्रबल समर्थक रहे हैं, जबकि उनका दृढ विश्वास है कि कुछ ऐसे संबंध हैं, जो 21वीं सदी में नई दिल्ली के साथ वाशिंगटन के रिश्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। केरी का पिछले तीन दशक के सार्वजनिक जीवन का करियर बेहद शानदार रहा है। पिछले चार साल से वह सीनेट की बेहद शक्तिशाली मानी जाने वाली विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष थे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
