कोलकाता में झूला टूटने से 17 युवक घायल, छह की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि क्षमता से अधिक लोगों के आने के कारण पानी पर चलने वाला झूला टूट गया। इस घटना के बाद घायल युवकों के परिजनों और मित्रों ने काफी हंगामा किया लेकिन पुलिस के जल्द पहुंच जाने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
घायलों को कलकत्ता हार्ट रिसर्च सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें अपोलो अस्पताल और एएमआरआई अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
