कमल कुरान के शब्द हटाने को तैयार, कोर्ट ने बरकरार रखा बैन
हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कमल हासन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर सकते हैं।
दोपहर बाद कमल हासन ने कहा, मेरे मुस्लिम भाइयों ने मुझसे बात की, और हमने मामला शांतिपूर्वक निपटा लिया है। अब मेरे और मुस्लिम भाइयों के बीच कोई मतभेद नहीं रह गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करे कि किसी का भी नुससान न हो।
लेकिन इसके बावजूद 'विश्वरूपम' तमिलनाडु में रिलीज़ नहीं की जाएगी, क्योंकि मद्रास हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच द्वारा मंगलवार को दिए गए प्रतिबंध हटा देने के फैसले को राज्य सरकार की अपील पर बड़ी बेंच ने पलट दिया है।
गौरतलब है कि फिल्म पर विवाद से आहत कमल हासन ने दिन में कहा था कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह देश तक छोड़ सकते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni