राहुल गांधी होंगे कांग्रेस के पीएम पद के उम्मीदवार : कमलनाथ
इससे पहले, उपाध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद पार्टीजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह नकारात्मक राजनीति में नहीं पड़ना चाहते और सकारात्मक राजनीति करने का प्रयास करेंगे।
अपने संबोधन में उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर लड़ना ठीक नहीं है और आपसी मतभेदों को भुलाकर एक साथ संघर्ष करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बदलाव लाने के लिए कांग्रेस पार्टी ही सबसे बेहतर है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
