विधायक का इस्तीफा, कर्नाटक भाजपा का संकट बढ़ा
येदियुरप्पा की उपस्थिति में बासवराज पाटिल अतूर ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा अपने विधानसभा क्षेत्र से की। येदियुरप्पा ने 30 नवम्बर को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।
अतूर ने पत्रकारों से कहा, "मैं विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया को आज अपना इस्तीफा फैक्स से भेजूंगा और उनसे पांच जनवरी को मिलूंगा।"
येदियुरप्पा ने कहा कि अतूर बसवकल्याणम से कर्नाटक जनता पार्टी (केजीपी) के उम्मीदवार होंगे। केजेपी ने दो दिन पहले ही चार जनवरी को पार्टी की बैठक बुलाने की घोषणा की थी जिसमें भाजपा सरकार को गिराने पर निर्णय लिया जाना था।
केजेपी की रैली में भाजपा के 14 विधायकों ने भाग लिया था। इस रैली में येदियुरप्पा ने पार्टी प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
