बेंगलुरु : डॉक्टर आतंकी होने के शक में गिरफ्तार, संदिग्धों की संख्या 14 हुई
बेंगलुरू पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार संदिग्धों द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर शनिवार देर शाम मध्य कर्नाटक के दावनगेरे निवासी नईम सिद्दीकी को बेंगलुरू में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा है सिद्दीकी के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और 10,000 रुपये नकद जब्त किया गया है।
सिद्दीकी को आतंकवादी हमले करने के लिए लोगों की भर्ती करने और फिलहाल गिरफ्तार लोगों को रसद व आर्थिक सहायता मुहैया कराने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि वे सभी बेंगलुरू और राज्य के अन्य स्थानों में प्रमुख नेताओं, कुछ पत्रकारों और हिंदू नेताओं की हत्या करने की साजिश रच रहे थे।
अबतक गिरफ्तार 14 संदिग्धों में से आठ को बेंगलुरू में हिरासत में लिया गया, पांच को उत्तरी शहर हुबली में और एक को हैदराबाद से पकड़ा गया। गिरफ्तार सभी 14 संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni